25 Apr 2024, 07:57:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गुरू पूर्णिमां पर सचिन तेंदुलकर ने किया 'गुरू' को याद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 9:50AM | Updated Date: Jul 10 2017 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विश्व कप 1983 विजेता टीम के सदस्य बलविंदर सिंह संधू से लेकर बल्लेबाजी के बादशाह सचिन तेंदुलकर तक कई क्रिकेटरों को कोचिंग देने वाले रमाकांत अचरेकर को रविवार को उनके इन शिष्यों ने गुरू पूर्णिमा पर याद किया। अपने शिष्यों के बीच अचरेकर सर के नाम से मशहूर इन वयोवृद्ध कोच को उनके कई शिष्यों की मौजूदगी में गुरू वंदना कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
 
पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे ने कहा, सर के साथ हमारा कभी आॅफ सीजन नहीं होता था क्योंकि मानसून के दौरान हम रबर की गेंद से खेलते थे। उन्होंने अच्छे कोच और अच्छे खिलाड़ी तैयार किए। मेरे विचार में वह सर गुरू हैं तथा गुरू और कोच में काफी अंतर होता है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर चंद्रकांत पंडित ने उन्हें दूरदृष्टा बताया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »