29 Mar 2024, 17:22:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

T-20: लुईस के धमाल से इंडीज ने भारत को 9 विकट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 9:32AM | Updated Date: Jul 10 2017 9:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किंग्सटन (जमैका)। त्रिनिदाद के बाएं हाथ से हाथ से खेलने वाले 26 वर्षीय एविन लेविस ने अपने 13वें टी -20 मैच में दूसरी बार शतक बनाया और संयोग से वह टीम इंडिया के खिलाफ ही लगाया गया। उन्हें मोहम्मद शमी और दिनेश कार्तिक ने जीवनदान दिए, जिनका भरपूर दोहन करते हुए लेविस ने 62 गेंद में छह चौके और 12 छक्के के साथ नाबाद 125 रन ठोक दिए, जिसकी बदौलत विंडीज ने यहां सबीना पार्क में रविवार को खेले गए एकमात्र टी -20 मैच में टीम इंडिया को 9 गेंद बाकी रहते नौ विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में विंडीज ने एक विकेट पर 194 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। लेविस को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। 
 
गेंदबाजों के खिलाफ: लेविस ने भुवनेश्वर की 13 गेंद में 18 रन लिए और एक चौका, एक छक्का मारा। अश्विन की 13 गेंद में 28 रन लिए और एक चौका व तीन छक्के मारे। शमी की 10 गेंद पर 24 रन लेते हुए एक छक्का मारा। कुलदीप की 13 गेंद पर 23 रन लेते हुए एक चौका व दो छक्के लगाए। जडेजा की 13 गेंद में 32 रन लेकर पांच छक्के मारे। 
 
दो जीवनदान
- पारी के छठे ओवर की अंतिम गेंद पर जब 46 रन पर खेल रहे थे लेविस तो भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मोहम्मद शमी ने उनका कैच छोड़ दिया। दरअसल, यह कैच विराट कोहली था, लेकिन शमी बीच में आ गए। 
- पारी के सातवें ओवर की चौथी गेंद पर जब लेविस ने कुलदीप की गेंद पर मिडविकेट पर शॉट खेला, वहां दिनेश कार्तिक ने उनका कैच टपका दिया। तब वे 55 रन पर खेल रहे थे। 
 
ऐसे पिटे गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार को 24 गेंद में दो चौके व एक छक्का, रविचंद्रन अश्विन को 24 गेंद में 1 चौका, चार छक्के, मोहम्मद शमी को छह चौके, दो छक्के, कुलदीप यादव को दो चौके, दो छक्के और रवींद्र जडेजा को एक चौका व पांच छक्के पड़े। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »