19 Apr 2024, 11:53:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2017 11:41AM | Updated Date: Jul 9 2017 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिस्टर। शनिवार को यहां ग्रेस रोड मैदान पर आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंंट के राउंड रॉबिन लीग मैच में इंडिया की टीम साउथ अफ्रीका से बुरी तरह 115 रन से हार गई। पांच मैच में यह उसकी पहली हार है। इस हार से उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 273 रन बनाए। ओपनर लिजेली ली ने 65 गेंद पर 10 चौके व सात छक्के के साथ 92 रन बनाए। कप्तान डी वॉन निकर्क ने 66 गेंद में सात चौके व एक छक्के के साथ 57 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 ओवर में 22 रन देकर चार विकेट भी लिए। जवाब में इंडिया टीम 46 ओवर में 158 रन बनाकर आउट हो गई। एक समय टीम ने 65 रन पर सात विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद दीप्ति शर्मा ने 54.04 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके के साथ 60 और निचले क्रम पर झूलन गोस्वामी ने छह चौके के साथ 43 रन बनाए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »