24 Apr 2024, 18:01:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आउट करने के बाद रबाडा ने बेन स्टोक्स को दी गाली, लगा बैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 11:47AM | Updated Date: Jul 8 2017 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉर्ड्स। दक्षिण अफ्रीका की लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान मुसीबतें तब और बढ़ गई जब उसके तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पर एक टेस्ट मैच का बैन लगा और अब वो ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। प्रोटीज टीम के लिए लॉर्ड्स टेस्ट में कुछ भी अच्छा नहीं घट रहा है। पहले मेजबान इंग्लैंड ने 4 विकेट जल्दी गिरने के बावजूद पहली पारी में 458 बनाए। इसे बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और दिन की समाप्ति तक उसने 5 विकेट खोकर 214 रन बना लिए थे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा को इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद रबाडा ने गाली दी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »