24 Apr 2024, 11:25:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज साउथ अफ्रीका को हराकर जीत का 'पंजा' लगाएगी टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 10:46AM | Updated Date: Jul 8 2017 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रेस रोड (लिस्टर)। आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप में आज यहां इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। वैसे इंडिया वूमन अपने शुरुआती चारों मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए स्थान सुनिश्चित कर चुकी हैं। उसके चार मैच में आठ अंक हैं और आॅस्ट्रेलिया के भी इतने ही मैचों में आठ अंक,  लेकिन दोनों के नेट रन रेट में अंतर है। आॅस्ट्रेलिया का बेहतर (+1.353), जबकि इंडिया का +0.914 है। साउथ अफ्रीका चार में से एक मैच हार चुका है और एक में परिणाम नहीं निकला। दो जीत के साथ पांच अंक लेकर वह अंक तालिका में इंग्लैंड तीसरे व न्यूजीलैंड चौथे के बाद पांचवे नंबर पर है। अगले नंबरों पर क्रमश: श्रीलंका, पाकिस्तान और विंडीज हैं। 

इंडिया वूमन टूर्नामेंट में
(1) इंग्लैंड को 35 रन से हराया (2) विंडीज को 7 विकेट से हराया (3) पाक को 95 रन से हराया (4) श्रीलंका को 16 रन  से हराया
 
इन फॉर्म प्लेयर
206 रन स्मृति 1 शतक, 1 अर्धशतक, 25 चौके, 4 छक्के
178 रन मिताली राज 2 अर्धशतक, 16 चौके
149 रन पूनम राउत 1 अर्धशतक, 15 चौके, 1 छक्का
112 रन दीप्ति शर्मा 1 अर्धशतक, 13 चौके
07 विकेट एकता बिष्ट 132 रन देकर, 3.38 इकॉनॉमी रेट
07 विकेट दीप्ति शर्मा 141 रन देकर 3.66 इकॉनॉमी रेट
05 विकेट पूनम यादव 101 रन देकर 2.88 इकॉनॉमी रेट
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »