23 Apr 2024, 18:08:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने उतार दिया धोनी का तीन साल पुराना कर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2017 3:24PM | Updated Date: Jul 7 2017 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किंग्स्टन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने धीमी बल्लेबाजी के कारण आलोचना झेल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए धोनी का तीन साल पुराना कर्ज उतार दिया है। भारत के पांचवां वनडे जीतने और सीरीज 3-1 से अपने नाम करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में धोनी का बचाव करते हुए विराट ने कहा कि वह उन्हें लेकर कतई चिंतित नहीं हैं। 
 
विराट ने धोनी के बारे में पूछे जाने पर कहा - मुझे लगता है कि हम एकाध मैच के बाद धैर्य खो बैठते हैं। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। कोई भी बल्लेबाज संघर्ष कर सकता है और कोई भी बल्लेबाज क्रीज़ पर अटक सकता है और स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाता है।
 
धोनी ने चौथे वनडे में बेहद धीमा अर्धशतक बनाया था और उनके लगभग 50 ओवर तक क्रीज़ पर रहने के बावजूद भारत 190 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था। धोनी ने आश्चर्यजनक रूप से 114 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली थी जबकि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाते हैं। 
 
इस मैच के बाद धोनी की धीमी पारी की काफी आलोचना हुई और भी कहा जाने लगा कि वह अब मैच को फिनिश करने में चूकने लगे हैं लेकिन कप्तान विराट ने धोनी का बचाव कर जैसे एक पुराना कर्जा उतार दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »