20 Apr 2024, 08:25:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बर्थडे पर धोनी को मिला ये नया नाम- युवी-वीरू ने इस खास अंदाज में किया विश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2017 12:15PM | Updated Date: Jul 7 2017 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी का आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके एकाउंट पर जहां एक ओर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं टीम इंडिया के क्रिकेटेर्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। धोनी के दोस्त और क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी उन्हें एक अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया। युवराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद ट्वीट किया कि जन्मदिन मुबारक मिस्टर हेलिकॉप्टर! केक आपका इंतजार कर रहा है।
 
युवराज के अलावा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। सहवाग ने ट्वीट किया कि एक इंसान जिसने भारतीय फैंस को अनगिनत खुशियां मनाने का मौका दिया, उम्मीद है हेलिकॉप्टर और भी उड़े हमारे दिल में जगह बनाता रहे। 
 
धोनी के लिए सबसे अच्छी बात ये रही कि उन्हें अपने जन्मदिन पर वेस्टइंडीज पर टीम इंडिया की जीत तोहफे में मिल गई। ये जीत उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके लिए काफी अहमियत रखती है। टीम इंडिया को ये जीत मौजूदा कैप्टन विराट कोहली ने दिलाई है, जिन्होंने 115 गेदों पर 111 रन बनाए। 12 और 2 छक्के लगाए। इस तरह कोहली ने 28वां शतक बनाकर धोनी के जन्मदिन को यादगार बनाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »