20 Apr 2024, 12:42:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जडेजा ने अपने फैंस के लिए किया ये बड़ा काम, बने पहले इंडियन क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2017 11:18AM | Updated Date: Jul 7 2017 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने अपना नया ऐप लॉन्च किया है। जडेजा ने ये ऐप न्यूयार्क बेस्ड टेक फर्म 'escapeX' के कोलेबरेशन से शुक्रवार को पेश किया। इस ऐप के जरिए जडेजा सीधे अपने फैंस से कनेक्ट हो सकेंगे। साथ ही इसमें फैंस को पुश नोटिफिकेशन, फीचर्ड वीडियोज, सुपरस्टार पोस्ट्स, कॉन्टेस्ट, सुपरफैन बैजेस जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें लाइव बोर्डकास्ट और जडेजा के साथ लाइव चैट का ऑप्शन भी दिया गया है। 
 
escapeX  के CEO सेफी शपीरा (Sephi Shapira) का कहना है कि वो इस पार्टनरशिप से बेहद खुश हैं। जडेजा जैसे इंटरनेशनल क्रिकेटर के साथ जुड़ना हमारे लिए बड़ी बात है। वो नंबर वन टेस्ट बॉलर हैं, जिनकी काफी फैन फॉलोविंग हैं. इस ऐप के जरिए उनके फैंस को अपने फेवरेट स्टार के बारे में जानने का और मौका मिलेगा। 
 
जडेजा ने कहा कि मैं अपनी ऐप लॉन्च करके बहुत खुश हूं। मैं हमेशा से एक ऐसा प्लेटफॉर्म चाहता था जहां मैं इंट्रेस्टिंग कॉन्टेंट के साथ अपने फैंस से बेहतर तरीके से कनेक्ट हो पाऊं। बता दें कि जडेजा पहले ऐसे इंडियन क्रिकेटर हैं, जिनके पास उनकी खुद की ऐप है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »