24 Apr 2024, 20:55:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वेतन विवाद के चलते आॅस्ट्रेलिया टीम ने लिया ये बड़ा फैसला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 3:30PM | Updated Date: Jul 6 2017 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिसेस्टर। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहली बार वेतन विवाद के चलते अपना दौरा रद्द करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की 'ए' टीम शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली थी, लेकिन यह दौरा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच असफल बातचीत के बाद रद्द कर दिया गया। वेतन विवाद के चलते 200 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स 'बेरोजगार' हो गए हैं। 
 
गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों के साथ किए जाने वाले समझौते से एक प्रावधान को खत्‍म करना चाहती थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और खिलाड़ियों के बीच समझौते का एक प्रावधान खिलाड़ियों को उनकी आमदनी की गारंटी प्रदान करता था। खिलाड़ियों का कहना है कि इसे खत्म करना सही नहीं है।
 
खिलाड़ियों और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच वेतन संबंधी इस विवाद से 200 से अधिक क्रिकेटर प्रभावित हुए हैं। अगर यह विवाद खत्म नहीं हुआ तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच नवंबर में खेली जाने वाली ऐशेज सीरीज भी खतरे में पड़ सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »