29 Mar 2024, 14:16:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर के बेटे ने फेकी ऐसी खतरनाक गेंद, चोटिल हुआ ये दिग्‍गज खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 2:17PM | Updated Date: Jul 6 2017 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉर्ड्स। अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए टीम इंडिया के लिजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन (17 वर्षीय) भी क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इस बार उन्होंने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को ऐसी चोट पहुंचाई कि वो सुर्खियां बन गईं। जी हां, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले नेट्स पर अर्जुन की गेंद पर प्रेक्टिस करते हुए बेयरस्टो घायल हो गए। चोटिल होने के बाद बेयरस्टो मैदान छोड़कर बाहर चले गए।
 
डेली मेल की एक खबर के मुताबिक पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रहन बनाने वाले जॉनी बेयरस्टो अर्जुन की पहली ही गेंद पर चोटिल होकर नेट सेशन से बाहर चले गए। खबर के मुताबिक, अर्जुन की पहली ही गेंद यॉर्कर थी और गेंद सीधे उनके टखने पर जा लगी। बेयरस्टॉ दर्द से परेशान होकर नेट से बाहर चले गए। 
 
गौरतलब है कि सचिन के बेटे अर्जुन इंग्लैंड के लॉर्ड्स में काफी समय बिताते हैं। वहां अर्जुन ने कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए गेंदबाजी की है। अर्जुन की गेंदबाजी की तारीफ पाकिस्तान के लीजेंड गेंदबाज वसीम अकरम कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »