20 Apr 2024, 12:42:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया ने मारा जीत का चौका, सेमीफाइनल का टिकट पक्‍का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 10:20AM | Updated Date: Jul 6 2017 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डर्बी। यहां बुधवार को काउंटी ग्राउंड पर खेले गए आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन क्रिकेट मुकाबले में इंडिया ने श्रीलंका को 16 रन से हराकर न केवल अपनी जीत का चौका मारा, बल्कि सेमीफाइनल के लिए स्थान पक्का कर लिया। इंडिया वूमन ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 232 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम अपने हिस्से के ओवरों में सात विकेट पर 216 रन बना सकी। दीप्ति शर्मा ने 78 रन बनाए।

सुरंगिका का संघर्ष
श्रीलंका की विकेटकीपर बल्लेबाज मनोदरा अच्छारिगे डॉन दिलानी सुरंगिका ने ने 81.33 के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए। दीप्ति शर्मा ने उन्हें जिस वक्त स्टंप आउट कराया, वह मैच का टर्निंग पॉइंट था। अन्यथा परिणाम कुछ और हो सकता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »