28 Mar 2024, 17:18:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज श्रीलंका को हरा दिया तो टीम इंडिया का सेमीफाइनल पक्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2017 10:26AM | Updated Date: Jul 5 2017 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डर्बी। लगातार मैचों में इंग्लैंड, विंडीज और पाकिस्तान को हराने वाली भारतीय टीम आज श्रीलंका के खिलाफ यहां काउंटी मैदान पर मुकाबला करेगी। टीम इंडिया जीती, तो वह आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी।   
 
- श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन अब तक बेहद निरशाजनक रहा है और उसने टूर्नामेंंट में अपने तीनों मैच गंवाए हैं। 
- जहां तक फार्म का सवाल है, तो भारत ने अपनी पिछली चार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाएं जीती हैं। टीम ने इस दौरान घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका और वेस्टइंडीज का सफाया किया और फिर दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप क्वालीफायर और चतुष्कोणीय श्रृंखला के फाइनल में हराया। 
 
- टूर्नामेंट में 200 के स्कोर पार करने वाली भारत इकलौती टीम है। 
- भारत के 3 मैचों में छह अंक हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है।   
 
इनफॉर्म प्लेयर श्रीलंका
232 रन चमारी अट्टापट्टू 116.00 औसत 1 शतक, 1 अर्धशतक, 29 चौके, 6 छक्के
02 विकेट अमा कंचाना 38  रन देकर, 6.33 इकॉनॉमी रेट
 
हेड टू हेड
25 मैच
23 इंडिया ने जीते
01 श्रीलंका ने जीते
01 अनिर्णीत
 
इनफॉर्म प्लेयर भारत
- 198 रन स्मृति मंधाना 99.00 औसत 1 शतक, 1 अर्धशतक, 24 चौके, 4 छक्के
- 133 रन पूनम राउत 44.33 औसत 1 अर्धशतक, 12 चौके, 1 छक्का
- 125 रन मिताली राज 41.66 औसत 1 अर्धशतक, 12 चौके
- 06 विकेट एकता बिष्ट 84 रन देकर, 2.89 इकॉनॉमी रेट
- 06 विकेट दीप्ति शर्मा 95 रन देकर, 3.33 इकॉनॉमी रेट
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »