29 Mar 2024, 19:29:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वेस्टइंडीज के मिली हार के बाद ड्रेसिंग रूम में रोने लगे धोनी, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2017 11:59AM | Updated Date: Jul 4 2017 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटीगा। वेस्‍टइंडीज से मिली चौथे वनडे में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचनाओं को सामना करना पड़ रहा है। इस मैच में सबसे ज्‍यादा धोनी की बल्‍लेबाजी विवादों में रही। धोनी ने इस मैच में 144 गेंदों में मात्र 54 रन की पारी खेली जो उनके करियर की सबसे धीमी फ्फिटी रही। कई खिलाड़ियों और फैंस धोनी ही इस पारी को हार का जिम्‍मेदार मान रहे हैं। वेस्‍टइंडीज ने इस मैच में टीम इंडिया को 11 रन से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है। 
 
वहीं, इस हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी काफी निराश नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धोनी इस हार से कितने निराश हैं और ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए हैं। 40 सेकेंड के इस वीडियो में धोनी काफी निराश लग रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि धोनी पर इस हार का इतना बुरा असर हुआ कि उनकी आंखों में आंसू आ गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »