16 Apr 2024, 13:58:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजिंक्‍य रहाणे ने तोड़ दिया रोहित शर्मा का ये खास रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 4:37PM | Updated Date: Jul 3 2017 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एंटिगा। भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन इस मैच में एक खास रिकॉर्ड टीम इंडिया के ओपनर बल्‍लेबाज अजिंक्‍य रहाणे ने अपने नाम किया है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को आराम दिया है। उनकी गैर मौजूदगी में आम तौर पर मध्यम क्रम में खेलने वाले अजिंक्य रहाणे ओपनर की भूमिका निभा रहे हैं।
 
रहाणे ने अब तक खेले गए चारों वनडे में कमाल की पारियां खेली हैं। रहाणे ने 62, 103, 72 और 60 रन ठोके। उनके कुल रन 297 हो गए हैं और वे इंडीज में किसी वनडे सीरीज में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।  अभी एक वनडे और बाकी है। पहले यह रिकॉर्ड रोहित के नाम था। रोहित ने वर्ष 2011 में कैरेबियाई धरती पर वनडे सीरीज में 257 रन जुटाए थे। रहाणे ने इसके अलावा एक और रिकॉर्ड में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »