19 Apr 2024, 18:52:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फैंस के बर्थडे पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया यह शानदार गिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 2:29PM | Updated Date: Jul 3 2017 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले टीम इंडिया के पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग हमेशा ट्वीट करने और जवाब देने में बिजी रहते हैं। अपने खुशमिजाज और जॉली पर्सनैलिटी के लिए मशहूर सहवाग को दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स में शुमार किया जाता है। लेकिन इस बार सहवाग ने कुछ ऐसा किया है, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद होगी। 
 
अकसर सिलेब्रिटीज ट्विटर पर अपने फैन्स को इग्नोर कर देते हैं। उनके ट्वीट का जवाब नहीं देते। लेकिन सहवाग उनमें से नहीं हैं। V sehwag Fans Fort नाम के ट्विटर हैंडल से वीरू को टैग कर उनके एक सुपर फैन को बर्थ डे विश करने को कहा गया था।
 
कोई और सिलेब्रिटी होता तो इसे नजरअंदाज कर जाता, लेकिन सहवाग ने अपने उस फैन को विश किया। उन्होंने लिखा, हैपी बर्थडे शिबनारायण, मैं तुम्हारे शानदार भविष्य की कामना करता हूं। एक फैन को उसके जन्मदिन पर इससे बड़ा गिफ्ट शायद कुछ और नहीं मिल सकता था। उन्होंने रिप्लाई में सहवाग को लिखा, मेरे दिन को बेहद स्पेशल बनाने के लिए शुक्रिया वीरू पाजी, मेरे सपना पूरा हुआ। मैं अपनी खुशी शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »