20 Apr 2024, 01:22:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एकता ने लिया चैंपियंस ट्रॉफी हार का बदला, पाक को 95 रन से रौंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2017 9:45PM | Updated Date: Jul 2 2017 11:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डर्बी। लेफ्ट आर्म स्पिनर एकता बिष्ट की घातक गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम ने रविवार को पाकिस्तान को महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में 95 रन से पीटकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली। 170 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम केवल 74 रन पर ढेर हो गई। एकता को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर आॅफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया। 

भारत की ओर से एकता बिष्ट ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए 5 विकेट लिए। इससे पहले भारतीय टीम ने 50 ओवर में 169/9 रन बनाए थे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन पूनम राउत (47) ने बनाए। इसके अलावा सुषमा वर्मा ने 33 रन जोड़े। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। हालांकि भारतीय टीम 50 ओवर में नौ विकेट पर 169 रन के सामान्य स्कोर ही बना पाई। टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। एकता बिष्ट ने 10 ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट लिए। 

भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ पाकिस्तान के हाथों चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय पुरुष टीम को मिली हार का बदला भी चुका लिया। 

भारत ने पाकिस्तान को लगातार वनडे क्रिकेट में लगातार 10वीं बार हराया है। पाकिस्तान की टीम एक बार भी भारत को वनडे में शिकस्त नहीं दे पाई है। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना अजेय रहने का रेकॉर्ड बरकरार रखा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »