25 Apr 2024, 17:42:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को उसी की जमीं पर बुरी तरह धोया, बने कई रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2017 10:08AM | Updated Date: Jul 1 2017 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाले। दुनिया की नंबर 11 टीम जिम्बाब्वे ने वाकई श्रीलंकाई शेरों का उनके घर में शिकार कर दिया, जबकि शुक्रवार को यहां गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले वनडे क्रिकेट मुकाबले में 14 गेंद और 6 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। सीरीज पांच मैचों की है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में
 
पांच विकेट पर 316 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने जीत का लक्ष्य 47.4 ओवर में चार विकेट पर प्राप्त कर लिया। ओपनर सोलोमन मायर ने शतक (112) बनाया, जबकि सीन विलियम्स ने (65) और सिकंदर रजा ने (67*) अर्धशतक। जीत में भूमिका निभाने वालों में मैल्कम वॉलर भी शामिल हैं, जिन्होंने नाबाद 44 रन बनाए। मायर को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। 
 
आठवीं जीत
जिम्बाव्वे ने श्रीलंका के खिलाफ 51वें मैच में आठवीं जीत दर्ज की। 41 श्रीलंका ने जीते और 2 परिणाम रहित रहे। 
 
मैच में बने ये रिकॉर्ड
ये पहला मौका था जब किसी भी टीम ने श्रीलंका में वनडे क्रिकेट खेलते हुए 300 या उससे ऊपर के लक्ष्य को हासिल किया हो। श्रीलंकाई जमीन पर वनडे इतिहास में कुल 296 वनडे मुकाबले खेले गए हैं और आज तक कोई भी टीम ये कमाल नहीं कर सकी जो जिम्बाब्वे ने कर दिखाया है।
श्रीलंका में जिम्बाब्वे की यह पहली जीत रही। इससे पहले दोनों टीमों के बीच सभी फॉर्मेट मिलाकर 17 मैच हुए हैं, लेकिन जिम्बाब्वे कभी जीत नहीं पाई।
 
मायर जिम्बाब्वे के चौथे खिलाड़ी हैं जो श्रीलंका में शतक बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 112 रन बनाकर 1998 में ग्रांट फ्लावर के 112 रन की पारी की बराबरी कर ली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »