18 Apr 2024, 15:17:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच के दौरान गाय ने किया खिलाड़ियों पर हमला, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 3:19PM | Updated Date: Jun 30 2017 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लैंड के एक क्लब मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या देखने को मिला जिसे देख रह कोई हैरान रह गया। दरअसल, इंग्लैंड के क्लार्क लेन आउटफील्ड के चेशायर क्रिकेट लीग मैच के दौरान अचानक ग्राउंड में गाय आ गई जिसने खिलाडिय़ों की ओर भागकर हमला कर दिया। गाय के आने की वजह से खिलाड़ि‍यों को मैच रोकना पड़ा। 

बाल-बाल बचे खिलाड़ी
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गाय लॉन्ग ऑफ की दिशा में आराम से खड़ी थी, लेकिन अचानक वह बड़ी तेजी से मैदान की ओर दौडऩे लगी। इस दौरान कुछ खिलाड़ी उसके हमले में बाल-बाल बचे। इस वीडियो को मोसली क्रिकेट क्लब ने ट्विटर पर पोस्ट किया है, जो अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है।
 
अंपायर हो सकता था गंभीर चोट का शिकार
गाय के इस हमले से बचने के लिए खिलाड़ी मैदान से थोड़ा दूर हट गए। स्क्वेयर लेग पर खड़े प्लेयर ने भी भी यही तरीका सोचा, लेकिन सबको हैरानी उस वक्त हुई जब एक अंपायर अपनी जगह से रत्ती भर भी नहीं हिला। तेजी से आती गाय उसके बेहद करीब से निकल गई, लेकिन वह अंपायर जेब में हाथ डाले जस के तस खड़ा रहा। अगर वह एक इंच भी इधर या उधर होता तो उसे यकीकन गंभीर चोट का शिकार हो सकते थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »