29 Mar 2024, 12:03:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस उपलब्धि से सिर्फ सात कदम दूर हैं महेंद्र सिंह धोनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 2:10PM | Updated Date: Jun 30 2017 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर ‘सात’ है। अपने इसी लकी नंबर के चलते धोनी सात नंबर की जर्सी पहनते हैं। खास बात ये है कि धोनी का जन्मदिन भी सात जुलाई को आता है और जुलाई साल का सातवां महीना होता है। इसीलिए माही को सात का सिकंदर भी कहा जाता है। आज धोनी एक ऐसी जगह खड़े हैं जहां से एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने में वो महज सात कदम ही दूर है। दरअसल धोनी अंतराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 293 मैच खेल चुके हैं और वनडे मैचों का तिहरा शतक लगाने से महज सात मैच दूर हैं। बता दें कि धोनी ने 293 वनडे में 9,364 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 62 बार फिफ्टी मारी है तो दस बार शतक जड़ा है। वहीं एक दिवसीय क्रिकेट में उनका उच्च स्कोर नाबाद 183 है। 

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया को अभी तीन वनडे और खेलने हैं। इन मैचों को खेलने के बाद धोनी 300 वनडे मैचों से महज चार कदम दूर रह जाएंगे। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारत भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जा रही है। जहां पांच वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन किया जाना है। इस अगर धोनी श्रीलंका दौरे पर जाते हैं तो वो इस उपलब्धि को अपने नाम कर सकते हैं।
 
300 वनडे मैच खेलते ही धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसे छठे खिलाड़ी बन जाएंगे जिसने 300 वनडे खेलने का कारनामा किया है। एमएस धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन और युवराज सिंह इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। दूसरी तरफ माना जा रहा था कि धोनी जल्द ही वनडे और टी-20 क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसे महज अफवाह करार दिया
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »