26 Apr 2024, 03:12:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वियतनाम में अपनी एंकर पत्‍नी के साथ छुट्टियां मना रहा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 2:01PM | Updated Date: Jun 30 2017 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस समय टीम से बाहर चल रहे टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी इन दिनों अपनी एंकर पत्‍नी मंयती लैंगर के साथ वियतनाम में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। बिन्नी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वहां की तस्वीर भी शेयर की है। बिन्नी की मयंती लैंगर के साथ वर्ष 2012 में शादी हुई थी।
 
लैंगर टीवी पर फुटबॉल और क्रिकेट का ग्लैमरस चेहरा रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में आईसीसी विश्व कप भी होस्ट किया था। पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का भारतीय रिकॉर्ड है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ चार रन पर छह विकेट चटकाए थे।
 
बिन्नी भारत के लिए 6 टेस्ट, 14 वनडे और 3 टी20 मैच खेल चुके हैं। बिन्नी के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 79 मैच में 3935 रन और 124 विकेट हैं। आईपीएल में उन्हें राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलने का मौका मिला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »