16 Apr 2024, 17:38:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बहुत खास है सचिन तेंदुलकर के लिए ये तारिख - रचा था इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 11:13AM | Updated Date: Jun 30 2017 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले टीम इंडिया क पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन क्रिकेट जगत में एक बड़ा कीर्तिमान बनाया था। आज से ठीक 10 साल पहले सचिन ने ये इतिहास रचा था। 29 जून ये वो तारीख है, जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने ऐसा इतिहास रचा, जिसकी उम्मीद भी कोई नहीं कर सकता था। आज ही के दिन यानी 29 जून को वर्ल्ड क्रिकेट में पहली बार किसी बल्लेबाज द्वारा वनडे क्रिकेट में 15 हजार वनडे रनों का आंकड़ा छुआ गया था। 
 
सचिन तेंदुलकर ने साल 2007 में आयरलैंड के बेलफास्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए सीरीज के दूसरे मैच में 15 हजार रनों का जादुई आंकड़ा छुआ था। आयरलैंड के बेलफास्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने आंद्रे नील के 18वें ओवर की छठी गेंद पर एक रन लेते ही वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »