20 Apr 2024, 22:00:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इस खतरनाक अंदाज से बचाई रिपोर्टर की जान, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 10:13AM | Updated Date: Jun 30 2017 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक ने एक शख्स की जिंदगी बचा ली। दरअसल मैदान पर मैच से पहले कुक एक रिपोर्टर को साक्षात्कार दे रहे थे जबकि उनके साथी खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं। इसी दौरान कुक के बाईं तरफ बल्लेबाजी कर रहे एक खिलाड़ी का हवा में उड़ता शॉट सीधा रिपोर्टर की तरफ आता है मगर तभी कुक बाएं हाथ से गेंद को पकड़ लेते हैं। 
 
पूरी घटना का 34 सेकेंड का वीडियो भी सामने आई है जिसे नंदू नाम के ट्विटर यूजर अपनी वॉल पर शेयर किया है। नंदू ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, एलेस्टर कुक के अविश्वसनीय कैच ने शख्स की जान बचाई। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गेंद रिपोर्टर की तरफ कितनी तेजी से आ रहा है। जबकि गेंद विपरीत दिशा में होने के बाद भी कुक एक हाथ जेब में रखते हुए गेंद को बड़ी आसानी से पकड़े लेते हैं।
 
दूसरी तरफ घटना के बाद रिपोर्टर को कुक का शुक्रिया कहते हुए साफ तौर पर वीडियो में देखा जा सकता है। बता दें बेहतरीन फील्डिंग के चलते मैदान पर कुक ज्यादातर स्लिप में खडे़ होते हैं। एक बार उनके हाथ में कैच आ जाए तो छूटना काफी मुश्किल होता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »