26 Apr 2024, 04:57:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सहवाग ने बताया पत्नी संग सुखी रहने का मंत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 1:59PM | Updated Date: Jun 29 2017 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ट्विटर किंग के नाम से मशहुर हो चुके टीम इंडिया के पूर्व विस्फोगटक बल्लेंबाज वीरेंद्र सहवाग अक्सर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते है। इनके कई ट्वीट से सोशल मीडिया पर बवाल भी मच चुका है और कई ऐसे मजेदार ट्वीट भी हैं जिसे पढ़कर सभी फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। 
 
इस बार सहवाग ने किसी क्रिकेट स्टार को नहीं बल्कि अपनी पत्नी आरती अहलावत के लिए ट्वीट किया है।  सहवाग ने वाइफ आरती के साथ फोटो डालकर सुखी रहने का मंत्र बताया है। सहवाग ने लिखा, वाइफ सुखी तो लाइफ सुखी। यानी वाइफ को खुश रखिए, आपकी लाइफ भी सुखी हो जाएगी। उन्होंने इसके आगे #Simplemantra हैशटैग दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »