26 Apr 2024, 01:57:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैम्पियंस ट्रॉफी के इस पाक हीरो को मिला ये खास गिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 12:03PM | Updated Date: Jun 29 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ 180 रनों की बड़ी जीत में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान का सबसे बड़ा हाथ था। इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले इस क्रिकेटर को स्वदेश लौटने पर एक बेहद ही खास तोहफा दिया गया। 

फाइनल में सेंचुरी जड़ 'मैन ऑफ द मैच' बने फखर के नाम पर पाकिस्तान में एक चौक बनाई गई है। पाकिस्तान टीम स्वदेश लौटी तो उसका भव्य स्वागत हुआ था। पाकिस्तानी ओपनर फखर ने चैम्पियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था, बैक टू बैक दो हाफ सेंचुरी के बाद उन्होंने फाइनल में सेंचुरी जड़ी थी। पाकिस्तान के नजीम डिस्ट्रिक्ट में कटलंग चोंगी चौक दुरन आबाद का नाम बदल कर फखर-ए-जमां चौक दुरन आबाद कटलंग रोड मरदान कर दिया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा डिस्ट्रिक्ट नज़ीम की ओर से हुई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »