16 Apr 2024, 23:51:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी से नाराज हैं पाकिस्तानी का ये स्‍टार खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2017 10:06AM | Updated Date: Jun 29 2017 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमां ने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शानदार शतक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस बल्लेबाज ने 114 रनों की पारी खेलकर डिफेंडिंग चैंपियन भारत का लगातार दूसरी बार ख़िताब जीतने का सपना तोड़ दिया। क्रिकेट की दुनिया में इस खिलाड़ी की खूब सराहना हुई थी। लेकिन इसके बावजूद फख़र एक बात से काफी निराश हैं। और वजह कोई और नहीं बल्कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। 
 
दरअसल, फख़र का मानना है कि जब उन्होंने शतक बनाया था तब धोनी ने उनकी सराहना नहीं की। फखर ने कहा कि फाइनल मुकाबले में जब उन्होंने शतक लगाया, तो भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उनके लिए ताली बजाई, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा नहीं किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »