20 Apr 2024, 11:50:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विवो ने अगले 5 साल के लिए हासिल की IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2017 4:49PM | Updated Date: Jun 27 2017 4:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो ने 2199 करोड़ रूपए की मेगा बोली लगाकर अगले पांच साल के लिए फिर से आईपीएल के टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल कर लिया हैं। यह राशि पिछले करार से करीब 500 फीसदी ज्यादा है।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक अगस्त 2017 से 31 जुलाई 2022 तक की अवधि के लिए आईपीएल के टाइटल प्रायोजन के लिये पिछले महीने निविदा मंगवाई थी। आईपीएल ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा है की वीवो ने आईपीएल 2018-22 के लिए टाइटल प्रायोजन बरकरार रखा है। उसने 2199 करोड़ रुपए की बोली लगाई जो पिछले करार से 554 प्रतिशत अधिक है।

गौरतलब है कि वीवो ने 2016 से 2017 के सत्र के लिए टाइटल अधिकार हासिल किए थे। यह करार 100 करोड़ प्रतिवर्ष के आधार पर हुआ था। करार के नवीनीकरण के लिये वीवो ने एक अन्य मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो को पीछे छोड़ा। रिपोर्टों के अनुसार इसने 1430 करोड़ रुपये की बोली लगायी थी। विवो ने इससे पहले पेप्सी की जगह टाइटल अधिकार हासिल किए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »