28 Mar 2024, 20:29:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया ने रचा इतिहास- तोड़ दिया आॅस्ट्रेलिया का ये रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2017 12:15PM | Updated Date: Jun 27 2017 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने आॅस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। दरअसल, क्वींस पार्क ओवल में भारत ने रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 310 रन बनाए। इसी के साथ भारत ने 96 वीं बार 300 का आंकड़ा छुआ और अब वह वनडे में सबसे ज्यादा बार 300 रन बनाने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है। 
 
भारतीय टीम ने इस मामले में आॅस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा है। आॅस्ट्रेलिया ने 95 बार 300 से ज्यादा स्कोर खड़ा किया है। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका ने 77, पाकिस्तान ने 68, श्रीलंका ने 62, इंग्लैंड ने 57 और न्यूजीलैंड ने 51 बार 300 से ज्यादा स्कोर बनाया है।
 
सबसे बड़ी जीत
इसके अलावा भारत ने इस मुकाबले में विंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का भी रिकॉर्ड बनाया। भारत के 310 रन के जवाब में कैरेबियाई टीम 215 रन ही बना सकी और भात ने 105 रन से मैच जीता। रनों के लिहाज से यह भारत की कैरेबियाई टीम पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने साल 2013 में विंडीज को 102 रन से मात दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »