19 Apr 2024, 00:09:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ड्वेन ब्रावो के घर डिनर करने पहुंची टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 4:22PM | Updated Date: Jun 26 2017 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टॉनटन। वेस्टइंडीज दौरे के दौरान टीम इंडिया स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के घर डिनर पर पहुंची। ओपनर शिखर धवन ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे  ड्वेन ब्रावो के घर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ब्रावो ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो और तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें एक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दूसरी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ है। 
 
महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर में उनकी बेटी जीवा, ब्रावो और उनकी मां हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में ब्रावो ने लिखा, रविवार रात मेरे भाई महेंद्र सिंह धोनी उनकी बेटी और मेरी मां मेरे घर पर थे। यह शानदार लम्हा था। वहीं भुवी के संग तस्वीर पर ब्रावो ने लिखा, आईपीएल के इतिहास के ऐसे दो खिलाड़ी, जिन्होंने दो बार पर्पल कैप जीती है।
 
कुछ दिनों पहले बीसीसीआई ने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें ड्वेन ब्रावो और डैरेन ब्रावो पहले वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशल में पहुंचे थे। यहां दोनों भाई महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या के गुफ्तगू करते देखे गए थे। विराट कोहली और ब्रावो एक-दूसरे के काफी करीब हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »