23 Apr 2024, 12:27:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस भारतीय महिला ने सचिन-धोनी को छोड़ा पीछे, रचा ये इतिहास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 11:12AM | Updated Date: Jun 25 2017 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने को डर्बी में महिला विश्व कप के पहले ही मैच में इंग्लैंड को खिलाफ शानदार पारी खेल कर इतिहास रच दिया। मिताली अंतरराष्ट्रीय महिला वन-डे क्रिकेट में लगातार सात फिफ्टी बनाने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई। 

वे अंतरराष्ट्रीय महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने वाली क्रिकेटर बन गई। मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ काउंटी ग्राउंड पर मुकाबले में 71 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने इसके लिए 73 गेंदों का सामना कर 8 चौके लगाए। वनडे में लगातार सबसे ज्यादा फिफ्टी जावेद मियांदाद के नाम हैं, जिन्होने लगातार 9 पारियों में अर्धशतक जड़ा। 
 
मिताली ने सभी फिफ्टी इसी साल जड़ी हैं। फरवरी को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 70 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाप 64 रन बनाए। इसके 2 दिन बाद कोलंबों में ही बांग्लादेश के खिलाफ 73 रन जड़े। मिताली की अगली 3 फिफ्टी मई के महीने में पोचेफ्स्ट्रूम में बनीं, जहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 51, 54 और नाबाद 62 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ रिकार्ड 71 रन पारी ने मैच उनके नाम किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »