16 Apr 2024, 23:54:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ICC वूमंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 35 रन हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 12:45AM | Updated Date: Jun 25 2017 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डर्बी। आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2017 में टीम इंडिया ने पूर्व विश्व चैम्पियन इंग्लैंड को यहां काउंटी ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में 35 रन हराकर अपना पॉवर दिखा दिया। 12 साल पहले भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को (2004-05) में हराया था।  

 
टीम इंडिया ने पहले खेलकर निर्धारित 50 ओवर में तीन विकेट पर 281 रन बनाए थे। इसमें पूनम राउत (86), स्मृति मंधाना (90) और कप्तानी मिताली राज (71) ने अर्धशतकें बनाईं। जवाब में इंग्लैंड की टीम 47.3 ओवर में 246 रन पर आउट हो गई। फ्रेन विल्सन (81) का संघर्ष बेकार गया। दीप्ति शर्मा ने तीन बल्लेबाजों को आउट करने के साथ एक रनआउट भी किया। दो विकेट शिखा पांडे ने निकाले। स्मृति को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब भारत का अगला मुकाबला 29 जून को टांटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। 
 
अब स्कोर 3-6...
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 2000-01 तथा 2004-05 वर्ल्ड कप में हराया था। उस लिहाज से यह वर्ल्ड कप में उसकी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरी जीत है। इंग्लैंड ने कुल छह बार भारतीय टीम को हराया है। 
 
टर्निंग पॉइंट...
इंग्लैंड की बल्लेबाज कैथरीन ब्रंट पारी के 42वें ओवर में 24 रन बनाकर एकता विष्ट द्वारा रन आउट कर दी गईं। यह मैच का टर्निंग पॉइंट था। तब इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 216 रन था। टीम के लिए फ्रेन विल्सन ने 102 मिनट में 75 गेंद पर छह चौके के साथ 81 रन बनाए। जब वे आउट हुईं, तब स्कोर सात विकेट पर 229 रन था। कप्तान हैदर नाइट ने 46 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज असफल रहीं। 
 
आक्रामक पारी...
20 साल की स्मृति ने 72 गेंदों की आक्रामक पारी में 11 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 90 रन बनाए। उनका दुर्भाग्य रहा कि वह अपना दूसरा शतक बनाने से 10 रन दूर रह गईं। उनका यह छठा वनडे अर्धशतक था। स्मृति को हीथर नाइट ने आउट किया। हाल में पहले विकेट के लिए 320 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करने वाली पूनम ने अपना नौवां अर्धशतक बनाया। उन्होंने 134 गेंदों पर 86 रन की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। पूनम ने दूसरे विकेट के लिए कप्तान मिताली के साथ 15.4 ओवर में 78 रन जोड़े। इस साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया। पूनम को डेनियल हेजल ने पवेलियन भेजा। पूनम के आउट होने के बाद मिताली और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए मात्र 7.3 ओवर में 59 रन की तेज तर्रार साझेदारी कर भारत को 281 तक पहुंचा दिया। मिताली पारी की आखिरी गेंद पर नाइट का शिकार बनी। मिताली ने 73 गेंदों पर 71 रन में आठ चौके लगाए। 
 
मिताली का यह 47वां अर्धशतक है। कप्तान मिताली ने शानदार अर्धशतक ठोका और लगातार सात अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया। हरमनप्रीत ने 22 गेंदों पर नाबाद 24 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »