29 Mar 2024, 10:40:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका के कोच ग्राहम फोर्ड ने दिया इस्‍तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 4:38PM | Updated Date: Jun 25 2017 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी में फ्लॉप साबित हुई श्रीलंका के कोच ग्राहम फोर्ड ने क्रिकेट टीम के साथ अपने दूसरे कार्यकाल को 15 महीने के बाद ही छोड़ते हुए पद से इस्‍तीफा दे दिया। दक्षिण अफ्रीका फोर्ड ने वर्ष 2012 से 2014 के बीच श्रीलंका के लिए कोंचिग की थी और गत वर्ष फरवरी में दूसरी बार कोच पद पर टीम के साथ जुड़े थे। उनका कार्यकाल 2019 विश्‍वकप तक के लिए था लेकिन उन्‍होंने 15 महीने के बाद ही पद छोड़ दिया है। 56 वर्षीय फोर्ड के मार्गदर्शन में श्रीलंका ने 20- 20 और टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया पर यादगार जीत दर्ज की थी लेकिन इस वर्ष टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और पहली बार उसे बंगलादेश से तथा दक्षिण अफ्रीका से सीरीज में व्‍हाइटवॉश झेलनी पड़ी। श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी।
 
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्‍यक्ष थ्रिलांगा सुमाथिपाला ने कहा हम फोर्ड को उनके श्रीलंका क्रिकेट के लिए योगदान के लिए धन्‍यवाद करना चाहते है। हमें उन्‍हें जाते देखने का दुख है लेकिन यह निर्णय सर्वसम्‍मति से लिया गया है। फोर्ड ने अपना इस्‍तीफा श्रीलंका के जिम्‍बाब्‍वे दौरे से पहले दिया है। जहां टीम को पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »