24 Apr 2024, 00:14:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Cricket

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप : मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज करेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 3:19PM | Updated Date: Jun 24 2017 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डर्बी। शनिवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मेजबान इंग्लैंड को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में सिर्फ एक बार 2005 में फाइनल में जगह बनाई है जहां उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। उस समय टीम की कप्तान मिताली राज थी और इस बार भी टीम की कमान उन्हीं के हाथों में है। भारतीय टीम फॉर्म में चल रही है हाल ही में उसने दक्षिण अफ्रीका में 4 देशों के टूर्नामैंट में मेजबान देश को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था। बता दें‍ कि इंग्लैंड ने इससे पहले दो बार विश्व कप की मेजबानी की है और दोनों ही बार उसने खिताब जीता है। ओर तीसरी बार भी वह यही करना चाहेगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »