29 Mar 2024, 03:29:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

VIRAL VIDEO: जब ब्लाइंड डेट में लड़की को देख भाग खड़े हुए थे विराट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2017 12:10PM | Updated Date: Jun 24 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली का एक बहुत पुराना इंटरव्यू वायरल हो गया है। एमटीवी वीजे अनुषा दांडेकर को दिए इस इंटरव्यू में विराट ने अपनी ब्लाइंड डेट का एक किस्सा सुनाया और साथ ही कहा कि उन्हें लड़ाई करना बिल्कुल पसंद नहीं है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे विराट ने इस इंटरव्यू में एक ब्लाइंड डेट का किस्सा सुनाते हुए कहा, 'मैं एक बार ब्लाइंड डेट पर गया था, जो पांच मिनट में खत्म हो गई थी। मैं लड़की को देखते ही भाग गया था। वो बहुत बदसूरत थी।' इसके अलावा उन्होंने इस इंटरव्यू में जेनेलिया डिसूजा का भी जिक्र किया है। विराट से जब अनुषा ने पूछा कि आपकी सबसे छोटी फाइट कितनी देर चली थी, तो उनका जवाब था, 'मैं लड़ता नहीं हूं।
 
ये इंटरव्यू किसी प्राइव पार्टी में लिया गया है। रैपिड फायर राउंड में विराट से जो सवाल किए गए हैं, वो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो को TheYouthTV चैनल से यूट्यूब पर शेयर किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »