24 Apr 2024, 06:31:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

KRK बोले- टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों पर लगाओ बैन, विराट को भेजो जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 2:00PM | Updated Date: Jun 22 2017 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने बेतुके ट्वीट के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड सेलेब्रिटी राशिद खान ने इस बार टीम इंडिया को निशाने पर लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी में मिली करारी हार के बाद केआरके ने टीम इंडिया के खिलाफ कई ट्वीट किए। केआरके का कहना है कि कप्तान विराट कोहली समेत पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को बैन कर देना चाहिए। 
 
KRK ने टीम के खिलाफ एक के बाद एक कई ट्वीट किए। सबसे पहले उन्होंने अपने दो दिन पुराने ट्वीट को शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान जीत सकती है। इसके साथ केआरके ने लिखा, मैने ये दो दिन पहले कहा था और मैं 100 फीसदी सही साबित हुआ। मेरे अगले 10 ट्वीट में मैं विस्तार से बताउऊंगा।
 
केआरके ने अपने ट्वीट में कहा, सरकार को टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों पर जीवनभर का बैन लगा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने खुद को बेच दिया। विराट कोहली पर क्रिकेट खेलने पर हमेशा के लिए रोक लगा देनी चाहिए। कोहली को सलाखों के पीछे होना चाहिए। हालांकि उनके ट्वीट पर कई यूजर्स ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दी है।
 
खुद को पाकिस्तानी बताने वाले एक शख्स ने कहा, मैं पाकिस्तान से हूं लेकिन क्रिकेट का फैन हूं। मेरा मानना है कि विराट कोहली और धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं, कई यूजर्स ने केआरके की ऐसी बातों पर गुस्सा जाहिर करते हुए उन्हें ट्विटर से बैन करने की मांग की।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला रविवार को लंदन के ओवल मैदान में खेला गया था। इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत को 180 रन के भारी अंतर से हरा दिया। पाकिस्तान ने भारत के आगे 339 रनों का टारगेट रखा था, जिसके दबाव में भारत का मजबूत बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। भारत की पूरी टीम 30.3 ओवरों में महज 158 रनों पर सिमट गई और पाकिस्तान ने पहली बार यह खिताब अपने नाम कर लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »