29 Mar 2024, 03:55:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब धोनी ने कहा था, कभी तो पाकिस्तान से हारेंगे हम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 10:51AM | Updated Date: Jun 22 2017 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत और पाकिस्तान क्रिकेट की बात करें तो ओवरऑल पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेहतर हो, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट की हो तो पाकिस्तान के सामने भारत हमेशा से बेहतर टीम साबित हुई है। चैम्पियंस ट्रॉफी को छोड़ दें तो वर्ल्ड कप में भारत ने कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना नहीं किया है। 
 
चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 180 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद से धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी ने कुछ ऐसी बातें कही थीं, जो इन दिनों खूब वायरल हो रही है। 
 
धोनी ने कहा कि, 'अगर हमें इस बात पर गर्व है कि हम 11-0 से जीते हैं तो एक रिएलिटी ये भी है कि हम कभी ना कभी हारेंगे भी। ऐसा नहीं हो सकता कि हम कभी हारें ही नहीं। आईसीसी इवेंट्स में हमारा प्रदर्शन लगातार सुधरा है। 11-0 का आंकड़ा ऐसा है कि आपको खुद पर गर्व होगा, लेकिन आपको हर बार ही अपनी तरफ से उतनी ही जोर लगानी पड़ती है।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »