29 Mar 2024, 16:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गावस्कर बोले- किसी की क्या जरूरत खुद ही कोच चुन लें कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2017 10:08AM | Updated Date: Jun 22 2017 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों कई लोगों के निशाने पर हैं। फैन्स ने उन्हें हटाकर महेंद्र सिंह धोनी को फिर से कप्तान बनाने की बात कही है तो वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने भी विराट को आड़े हाथों लिया है। दरअसल जब से अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा दिया है, तब से ही विराट कई लोगों की नजरों में विलेन बन गए हैं।

कुंबले ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि विराट को उनके काम करने के तरीके से परेशानी थी। इस मामले में पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी विराट को खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्रिकेट सलाहकार समिति की जरूरत ही क्या विराट खुद ही क्यों नहीं टीम इंडिया के लिए कोच का चुनाव कर लेते।
 
आपको बता दें कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं। गावस्कर विराट से काफी नाराज हैं उन्होंने एक न्यूज चैनल पर कहा, 'टीम के खिलाड़ी और कप्तान की पसंद से ही कोच रखना है तो फिर सीएसी की जरूरत ही क्या है। वेस्टइंडीज में मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ियों और कप्तान से ही पूछकर कोच रख लिया जाए। इससे सबका समय भी बचेगा।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »