24 Apr 2024, 18:39:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट की दीवानी हुई बॉलीवुड की ये अभिनेत्री, कहा- हर मर्द...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2017 1:27PM | Updated Date: Jun 20 2017 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रिचा चड्ढा इन दिनों विराट कोहली से काफी इंप्रेस है। लीक से अलग हटकर बड़े पर्दे पर चैलेंजिंग किरदार निभाने वाली ऋचा को भी ऐसे लोग पसंद हैं, जो कुछ अलग करने की सोच रखते हैं और करते भी हैं। रिचा चड्ढा ने अपने अभिनय, कैरेक्टर और कहानी की पसंद के लिए बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। 

अपनी निजी जिंदगी में भी रिचा चड्ढा काफी मुखर, जिंदादिल और साहसी रही हैं। हाल ही में रिचा ने अपने फेसबुक पर एक ऐसी पोस्ट की है जिसमें उनके बिंदास अंदाज की झलक साफ दिखाई देती है। रिचा ने अपने फेसबुक पर पोस्‍ट किया है। ‘द जेंटलमैन ऑफ ऑवर नेशन’ नाम से लिए गए इस पोस्ट में ऋचा ने महिलाओं के प्रति विराट कोहली के नजरिए के लिए उनकी तारीफ की है। 

उन्होंने विराट कोहली की तुलना दूसरे मर्दों से की है और लिखा है कि जब सज्जनता और शिष्टाचार की बात होती है तो दूसरे मर्दों को कोहली से सीखने की जरूरत है। ऋचा चड्ढा ने अपने इस पोस्ट में लिखा है- विराट कोहली को देखिए, भारत के कप्तान हैं। क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है और विराट कोहली सही अर्थों में इसे साबित कर रहे हैं।
 
रिचा के मुताबिक, जब पूरी दुनिया विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के लिए उनकी गर्लफ्रेंड को दोष दे रही थी तो इन शख्स ने किसी बात की परवाह किए बिना ही उसके पक्ष में खड़ा हो गया, ये एक सच्चे जेंटलमैन की निशानी है। दरअसल कुछ महीनों पहले विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के लिए उनकी दोस्त अनुष्का शर्मा के बारे में सोशल मीडिया में तरह तरह का बयान दिया जा रहा था और कहा जा रहा था कि विराट कोहली गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की वजह से क्रिकेट पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, तब विराट कोहली ने बड़े जोरदार तरीके से अनुष्का शर्मा को डिफेंड किया था और ऐसी बातों को बकवास करार दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »