20 Apr 2024, 17:18:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाक फैंस ने विराट से पूछा- बाप कौन? भड़के मोहम्‍मद समी, मारने भी दौड़े, देखें VIDEO

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2017 5:35PM | Updated Date: Jun 19 2017 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। टीम इंडिया के खिलाड़ी और फैंस पाकिस्‍तान को जीत की बधाई दे रहे है। खेल भावना की कद्र करते हुए एक दूसरे को सपोर्ट कर रहे है, तो दूसरी ओर पाकिस्‍तानी फैंस ने रविवार को जमकर उत्‍पात मचाया। ओवल क्रिकेट ग्राउंड का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें पाकिस्‍तानी फैंस भारतीय खिलाड़ियों को अपशब्‍द कह रहे है। भारतीय कप्‍तान कोहली को चिढ़ा रहे है। शमी, धोनी, कोहली, रोहित‍ शर्मा वीडियो में जाते दिख रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद पाक समर्थक पूछ रहे हैं- बाप कौन है?
 
शमी यह सुन कर भड़क गए। वीडियो में दिख रहा है कि वे फैंस की ओर बढ़े। कुछ कह रहे थे। हालांकि पीछे से आ रहे धोनी ने उन्‍हें समझाया। वहां से शांत कर ऊपर ले गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार यह वीडियो वायरल हो रहा है।
 
इस वीडियो में भारतीय टीम को चिढ़ाने वाला व्यक्ति लगातार खिलाड़ियों की ओर चिल्ला रहा है। कोहली के आने पर व्यक्ति ने कोहली को कहा कि क्या हुआ, टूट गई अकड़? वहीं शमी को देखते हुए कहा कि पता लग गया बाप कौन है? वहीं जब शमी उनकी तरफ बढ़े तो उसने कहा कि जब ये लोग हमें चिढ़ाते हैं तब हम उन्हें कुछ नहीं कहते हैं। वहीं जब हम कह रहे हैं तो उन्हें भी सुनना चाहिए।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »