25 Apr 2024, 14:36:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाक से लोहा लेंगे भारत के ये 15 बेटे, जानिए कौन हैं इनके पिता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2017 10:36AM | Updated Date: Jun 18 2017 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया का कोई भी इंसान किसी भी मुकाम को हासिल करता है तो सबसे ज्यादा खुशी मां-पिता को होती है। बेटे की तरक्की के समय मां तो अपनी भावनाएं जाहिर कर देती हैं, लेकिन अपने भारतीय समाज में एक पिता ऐसा करने में थोड़ा संकोच करते हैं। इस बार फादर्स डे पर गजब का संयोग बना है। फादर्स डे के दिन ही भारत के 15 बेटे क्रिकेट में इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारतीय टीम खिताब के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस खास मौके पर जहां सवा अरब भारतीयों की नजरें अपने 15 क्रिकेटरों पर होगी। वहीं इन 15 क्रिकेटरों के सामने अपने पिता का नाम रोशन करने का भी सुनहरा मौका होगा। आइए ऐसे में फादर्स डे के मौके पर इन क्रिकेटरों के पिता के बारे में जानें-:

विराट कोहली: पिता प्रेम कोहली
रविचंद्रन अश्विन: रविचंद्रन
जसप्रित बूमराः स्वर्गीय जसबीर सिंह
शिखर धवन: महेंद्र पाल धवन
महेंद्र सिंह धोनी: पान सिंह
रवींद्र जडेजा: अनिरुद्धसिंह जडेजा
केदार जाधव: महादेव जाधव
दिनेश कार्तिक: कृष्ण कुमार
भुवनेश्वर कुमार: किरण पाल सिंह
मोहम्मद शमीः तुसीफ अली
हार्डिक पंड्या: हिमांशु पंड्या
अजिंक्य रहाणे: मधुकर बाबूराव रहाणे
रोहित शर्मा: गुरुनाथ शर्मा
उमेश यादव: तिलक यादव
युवराज सिंह: योगराज सिंह
मनीष पांडे: जी एस पांडे
 
मालूम हो भारत के कप्तान विराट कोहली सहित कई क्रिकेटरों के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन शायद वे जहां भी होंगे वे टीम इंडिया की जीत और अपने बेटे के शानदार प्रदर्शन के लिए दुआ करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »