18 Apr 2024, 11:59:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज को मिला अपना खोया हुआ भाई! तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2017 11:13AM | Updated Date: Jun 17 2017 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलने के साथ ही 300 वनडे खेलने की उपलब्धि हासिल कर ली। युवराज 300 वनडे खेलने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 
 
हालांकि इस मैच में युवराज की बैटिंग का नंबर नहीं आया लेकिन उन्हें एक सरप्राइज जरूर मिल गया। दरअसल इंग्लैंड में युवराज सिंह की मुलाकात उनके हमशक्ल से हुई। युवराज ने अपने इस हमशक्ल के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस तस्वीर को बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया और लिखा, ‘YUVSTRONG12 X 2′, जिसके जवाब में युवराज ने लिखा, ‘नो चांस’युवराज सिंह ने अपने 300 वनडे मैचों में 87.81 के स्ट्राइक रेट के साथ 8622 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर 14 शतक और 52 अर्धशतक जड़े हैं, और 111 विकेट झटके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »