25 Apr 2024, 06:33:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एक्स गर्लफ्रेंड सोफिया ने रोहित शर्मा को टि्वटर पर किया ब्लॉक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2017 4:59PM | Updated Date: Jun 15 2017 4:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मॉडल सोफिया हयात ने दावा किया है कि उन्होंने भारतीय टीम के ओपनर और अपने एक्स-बॉयफ्रेंड रोहित शर्मा को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। साल 2012 में हयात ने कहा था कि उन्होंने रोहित शर्मा को डेट किया है और अब सब खत्म हो चुका है। हयात ने कहा था कि वह अब किसी जेंटलमैन की तलाश में हैं। 

पांच साल बाद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके बैकग्राउंड में रोहित शर्मा का ट्विटर अकाउंट और उसके ऊपर उन्हें ब्लॉक करने या न करने का अॉप्शन दिख रहा है। ट्वीट में हयात ने लिखा, अंत में मुझे उन्हें ब्लॉक करना पड़ा। गौरतलब है कि हयात और रोहित अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और दोनों की शादी भी हो चुकी है। हयात ने जहां अपने से 10 साल छोटे व्लाद स्टैन्श्यू से शादी की है, जो एक आर्किटेक्ट हैं। वहीं रोहित ने साल 2015 में रितिका सजदेह से शादी की थी। रितिका भारतीय टीम के साथ हर दौरे पर जाती हैं। इंग्लैंड में चल रही चैम्पियंस ट्रॉफी में भी वह रोहित के साथ गई हुई हैं। आईपीएल के समय भी वह मुंबई इंडियन्स के साथ थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »