19 Apr 2024, 09:56:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वीरेंद्र सहवाग बोले- पेट भरते ही इंसान अपनी औकात भूल जाता है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2017 12:07PM | Updated Date: Jun 15 2017 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हमेशा अपने मजेदार ट्वीट के कारण सुर्खियों में रहने वाले टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने एक ओर ट्वीट किया है। इस बार सहवाग ने क्रिकेट से कुछ हटकर एक ट्वीट किया है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया है कि कचरे में पड़ी रोटियां यही बयां करती हैं कि पेट भरते ही इंसान अपनी औकात भूल जाता है। 

कई लोगों ने किया रीट्वीट 
सहवाग के इस ट्वीट के बाद लोगों ने इसपर रीट्वीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद एक श्याम सैनी नाम के यूजर ने सहवाग से पूछा कि एक दिन के लिए अगर आपको कोई पीएम बना दे तो आप क्या करोगे? इसके बाद एक विराट कोहली नाम के यूजर ने लिखा कि सही बोले वीरू पाजी। एक राज कारिया नाम के यूजर ने लिखा कि सही है सरजी पर सबसे ज्यादा कचरे में खाना तो तभी जाता है जब सेलिब्रिटीज और नेताओं की पार्टी होती हैं।
 
पाजी तुस्सी ग्रेट हो...
जाधौपुर ने लिखा इंसान को जो प्रभु ने सांस गिनकर दिए है उसको भी नहीं भूलना चाहिए ,और भक्ती करनी चाहिए। प्रभाष ने कहा कि एकदम सत्य वचन पाजी। चैंप ने लिखा पाजी तुस्सी ग्रेट हो। एक यूजर ने जवाब मे लिखा कि क्या खूब कहा है किसी ने गंदगी देखने वालो कि नजर में होती है। वरना कचरा बीनने वालों को तो उसमे भी रोटियां नजर आती है।
 
और यह देखकर बहुत दुख होता 
सन्नी राव ने लिखा कि अक्सर उन्हीं रोटियों को गरीब उठाकर खा लिया करते हैं और यह देखकर बहुत दुख होता है। राकेश जयसवाल ने लिखा कि सही पकड़े हैं सरजी, लव यू। वहीं एक धीरज नाम के यूजर ने लिखा कि इसीलिए पाकिस्तान और बांग्लादेश ने दो मैच क्या जीत लिए अपनी औकात में रहना ही भूल गए। जितेंद्र ने तो एक अभियान तक चलाने की सलाह दे डाली। उन्होंने लिखा कि बहुत खूब सर और इसके लिए भी आप स्वच्छता अभियान की तरह अभियान चला सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »