29 Mar 2024, 05:32:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला फैन ने 2.4 करोड़ रुपए में खरीदी विराट कोहली की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2017 10:15AM | Updated Date: Jun 14 2017 10:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने खेल से लाखों-करोड़ो लोगों का दिल जीत लिया है। हर कोई विराट की एक झलक के लिए मरता है। यह विराट की दिवानगी ही है जो विराट की पेंटिग को ब्रिटिश भारतीय व्यापारी पूनम गुप्ता ने नीलामी के दौरान खरीद लिया है।
इस पैंटिंग में विराट कोहली की आईपीएल में दस साल की यात्रा को दिखाया गया है।
 
पूनम गुप्ता ने इसे 2 लाख 90 हजार ब्रिटिश पाउंड यानी 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस पेंटिग को साशा पुरस्कार विजेता और दुनिया के मशहूर पेंटर में शुमार साशा जाफरी ने रुप दिया है। नीलामी के बाद विराट कोहली ने अपने Instagram पर पेंटिंग की तस्वीर पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ”लंदन में चैरिटी बॉल के लिए साशा जाफरी द्वारा कला का एक बड़ा टुकड़ा क्या है? इस उत्कृष्ट कला-कृति की सुंदरता के लिए धन्यवाद। इसकी खूबसूरती कई लोगों के जीवन को छू जाएगा #आभारी।”
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »