29 Mar 2024, 05:28:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मंदसौर में किसानों की मौत पर टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने कहा कुछ ऐसा, दीवाने हुए फैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2017 4:32PM | Updated Date: Jun 13 2017 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंदसौर। मध्‍यप्रदेश के मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान हूई 5 किसानों की मौत के बाद वहां तनाव का माहौल पैदा हो गया था। किसानों के इस आंदोलन पर पर टीम इंडिया के पूर्व तूफानी गेंदबाज रहे इरफान पठान ने ट्वीटर पर किसानों को शुक्रिया किया है। 
इरफान पठान ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि उन सभी किसानों का मैं शुक्रिया अदा करता हूं जिनकी कड़ी मेहनत की बदौलत हमें खाने को अन्‍न मिल रहा है। पठान के इस ट्वीट ने यूजर्स का दिल जीत लिया। यूजर्स कमेंट कर इस भारतीय गेंदबाज की जमकर तारीफ कर रहे है। 
 
यूजर्स ने लिखा कि अगर हर भारतीय इरफान पठान की तरह सोचने लगे तो कभी कोई किसान आत्‍महत्‍या करने को मजबूर नहीं होगा। मंदसौर की घटना के बाद माहौल काफी गर्म हो गया था। पुलिस को वहां कर्फ्यू भी लगाना पड़ा। इतना ही नहीं प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तो किसानों की मौत पर दुख जताते हुए अनशन पर भी बैठ गए थे। मंदसौर की घटना के बाद देश के अन्य हिस्सों में भी किसान कर्ज माफी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »