29 Mar 2024, 21:08:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने खोला अपनी सफलता का राज, कही ये दिल छू लेनी वाली बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2017 12:35PM | Updated Date: Jun 13 2017 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। कप्तानों के विफलताओं से पार पाने के अपने तरीके होते हैं और विराट कोहली का सरल मंत्र है कि ईमानदार रहो और ऐसा कुछ कहो कि साथी खिलाड़ियों के दिल पर चोट करे। श्रीलंका के खिलाफ मैच हारना कोहली के लिए बड़ा झटका था, जिसके बाद टीम को आत्ममंथन की जरूरत पड़ी। कोहली ने कहा कि आपको ईमानदार रहना होगा। उन्होंने कहा कि आपको ऐसी बातें कहना होगी, जिससे सीधे दिल पर चोट लगे। जीत के लिए हर्ट करने वाली बातें कहना पड़ती हैं। मेरा तो यही मानना है।
 
आपको खिलाड़ियों को बताना होगा कि गलती कहां हुई है। हमें उनसे सबक लेकर उतरना होगा। इसी वजह से लाखों लोगों में से हमें इस स्तर पर खेलने के लिए चुना गया है। भारतीय कप्तान ने कहा कि आपको विफलता से वापसी करने का शउर आना होगा। आप बार बार एक ही गलती नहीं कर सकते। हम एक दो खिलाड़ियों से नहीं, बल्कि सभी से ऐसा कह रहे हैं और सभी उस पर अमल भी कर रहे हैं। हमें यह जीत टीम प्रयासों से मिली। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »