28 Mar 2024, 18:15:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैदान के बाहर कोहली ने‍ किया ऐसा 'विराट धमाका'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2017 12:05PM | Updated Date: Jun 13 2017 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी और कप्‍तान विराट कोहली इन दिनों सफलता की नई बुलंदियों को छूते जा रहे हैं।  कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जितनी तेजी से विराट क्रिकेट के नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं उतनी ही तेजी से कमाई के रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। 
 
एक बार फिर उन्होंने एक बड़ी डील करके सबको चौंका दिया है। टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ के साथ विराट की 100 करोड़ की डील हुई है। कंपनी ने अगले आठ साल के लिए विराट के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया है। MRF विराट कोहली के बल्ले का स्पॉन्सर है। 
 
पहले विराट ने स्पोर्ट्स गियर निर्माता कंपनी प्यूमा के साथ 110 करोड़ की डील की थी। यह अनुबंध भी 8 साल के लिए हुआ था। हाल ही में जानी मानी पत्रिका फोर्ब्स ने विराट को दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों में शामिल किया था। उन्हें सूची में 89वां स्थान मिला था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »