23 Apr 2024, 16:51:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद विराट ने जमकर की धोनी की तारिफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 4:24PM | Updated Date: Jun 12 2017 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका मुकाबला अब बांग्‍लादेश से 15 जून को  होगा। लेकिन बांग्‍लादेश से भिड़ने से पहले और दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद कप्‍तान विराट कोहली ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की। 
 
प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में विराट कोहली से एक पत्रकार ने पूछाकि आपने कई बार मैदान पर धोनी से फील्‍ड सेटिंग और अन्‍य चीजों को लेकर बात की है। कोहली ने कहा कि उनके टिप्‍स मैच की किसी भी स्थिति में काफी मददगार होते है। विराट कोहली ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी स्लिप लगाने या वह फील्‍ड के बारे में क्‍या सोचते है। इतने अहम खिलाड़ी से मैच के किसी भी स्‍टेज पर टिप्‍स पाना बहुमूल्‍य होता है। 
 
इससे पहले जनवरी में बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्‍यू में कोहली ने कहा था कि वह महेंद्र सिंह धोनी वो इंसान है जो शुरू में मेरे मार्गदर्शक थे और जिन्‍होंने मुझे मौके दिए। मुझे एक क्रिकेटर के रूप में उभरने का पर्याप्‍त समय दिया। कई बार मुझे टीम से बाहर होने से बचाया। कोहली ने कहा कि कप्‍तान के रूप में धोनी की जगह लेना आसान नहीं होगा। जब आप महेंद्र सिंह धोनी के बारे में सोचते हो तो दिमाग में पहला शब्‍द कप्‍तान आता है। मेरे लिए वह हमेशा मेरे कप्‍तान रहेंगे।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »