24 Apr 2024, 18:56:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन ने तोड़ दिया सचिन और सौरव गांगुली का ये रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 10:56AM | Updated Date: Jun 12 2017 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ओवल में खेले गए करो या मरो की मैच में टीम इंडिया ने शिखर धवन (78) रन और विराट कोहली (नाबाद 76) रन की पारी की बदौलत अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 44.3 ओवर में 191 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 38 में आसानी से हांसिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वही धवन ने चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड कायम कर लिया। 

जानिए किस बल्लेबाजों का पछाड़ धवन पहुंचे शिखर पर
 
हर्षेल गिब्स (साउथ अफ्रीका)
साउथ अफ्रीका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने टीम के लिए कई मैचों में शानदार पारियां खेली हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले गिब्स ने आईसीसी टूर्नामेंट्स में 1000 रन पूरे करने के लिए 20 पारियां खर्च कीं।
 
सौरव गांगुली (भारत)
टीम इंडिया के सबसे आक्रामक और सफल कप्तानों में शुमार 'द प्रिंस ऑफ कोलकाता' सौरव गांगुली ने भी आईसीसी प्रतियोगिताओं में तेजी से रन बनाए। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज ने 20 पारियों में आईसीसी टूर्नामेंट्स में 1000 रन पूरे किए।
 
मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों में स्वीप शॉट लगाने में माहिर मार्क वॉ ने भी कई यादगार पारियां खेली हैं। अपने बड़े भाई स्टीव वॉ की छाया में छिप जाने वाले मार्क वॉ ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में 20 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया था।
 
सचिन तेंदुलकर (भारत)
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 1992 विश्व कप से लेकर 2011 का वर्ल्ड कप खेला है। सचिन ने बल्ले से जमकर रन कूटे। इसका सबूत यह है कि आईसीसी इवेंट्स में सचिन ने सिर्फ 18 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए।
 
शिखर धवन (भारत)
आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले शिखर धवन है। धवन ने इस चैंपियंस ट्रॉफी की 3 पारियों में 271 रन बनाए हैं। धवन ने सिर्फ 16 पारियों में ही आईसीसी टूर्नामेंट्स में एक हजारी बन गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »