20 Apr 2024, 10:24:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैच देखने पहुंचे माल्या का उड़ा मजाक, लगे 'चोर-चोर' के नारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2017 7:32PM | Updated Date: Jun 11 2017 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय बैंकों से 9000 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फरार हुए शराब कारोबारी विजय माल्या रविवार को चैंम्पियंस ट्रॉफी में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहा मुकाबला देखने पहुंचे। माल्या जब स्टेडियम में एंट्री कर रहे थे तो वहां मौजूद भारतीय दर्शकों ने उन्हें देख 'चोर..चोर' नारे लगाने शुरू कर दिए। 
 
विजय माल्या जब स्टेडियम के एंट्री गेट पर थे तो वहां लोगों ने तेज हूटिंग करनी शुरू कर दी। हालांकि माल्या ने भीड़ को इस बात पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। यहां मौजूद एक दर्शक ने इस पूरी घटना के वीडियो को ट्वीट किया है। वहीं इसके बाद जब माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या स्टेडियम में प्रवेश कर रहे थे तो कई दर्शकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। 
 
बता दें कि इससे पहले माल्या ने श्रीलंका मैच के बाद एक चैनल ने स्टेडियम के बाहर जब माल्या को देखा तो उन्होंने भारत लौटने के सवाल को टाल दिया। वहीं, उन्होंने यह कहा कि वह क्रिकेट के प्रशंसक हैं और मैच का लुत्फ लेने आए हैं। वह भारत-पाक मैच का भी लुत्फ उठा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »