19 Apr 2024, 05:32:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शिखर धवन का चलेगा बल्ला तो बनाएंगे यह रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2017 10:56AM | Updated Date: Jun 11 2017 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में जिस उम्र में क्रिकेटर अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चिंतित होने लगते हैं, उस उम्र में अपनी परफॉर्मेंस के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाने और अपने बल्ले की धार का लोहा मनवाने वाले शिखर धवन जल्द ही वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में 1000 रन आंकड़ा छूने वाले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में आज होने वाले मैच में शिखर जैसे ही 32 रन और जोड़ेंगे वह इस रिकॉर्ड की सूची में अपना नाम शामिल कराने में कामयाब हो जाएंगे।

उल्लेखनीय होगा कि इस भारतीय ओपनर के ये 1000 रन केवल आईसीसी के वन डे टूर्नामेंटों यानि वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में बनेंगे। शिखर धवन से पहले सचिन तेंदुलकर  ने 2718 रन, सौरव गांगुली 1671 रन, राहुल द्रविड़ 1487 रन, वीरेंद्र सहवाग 1232 रन, युवराज सिंह 1069 रन बनाए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »